विधायक विनय वर्मा ने चौपाल लगाकर लोगों की सुनी समस्याएं; निराकरण का दिया भरोसा

SHARE:

सिद्धार्थनगर : बढ़नी ब्लॉक के बसावनपाकर उर्फ मदरहिया व बसंतपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद लोगों ने शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा से अपनी-अपनी समस्याओं को साझा किया। जिसके बाद उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहते हैं। बढ़नी में सीएचसी निर्माण, बढ़नी व शोहरतगढ़ में बस स्टेशन, अग्निशमन केंद्र, बारात घर, खेल स्टेडियम जैसी नई से क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधाएं सभी क्षेत्रवासियों को मिले, यही कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को बिना किसी भेदभाव का मिल रहा है।

इस दौरान पूर्व प्रधान रामानन्द मौर्य, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू मौर्य, रानू श्रीवास्तव, नूर आलम, प्रदीप कमलापुरी, संतराम अग्रहरि, निसार अहमद, निर्मला श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता, राजकिशोर मौर्य, राघवेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now