‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : जिले में शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस सतर्क है। शुक्रवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ शोहरतगढ़ कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अराजक तत्वों पर सतर्क नजर रखने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन की ओर से त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ रवीश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, शोहरतगढ़ चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Author: Vikas News
Post Views: 105





