जनहित की सूचनाओं और सरकारी योजनाओं का होगा प्रसारण, कस्बे को मिलेगा आधुनिक लुक
‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : नगर पंचायत बढ़नी बाजार को आधुनिक और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक और पहल की गई है। नवरात्रि पर्व पर मंगलवार देर रात नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने अपनी पत्नी गीता देवी के साथ माल गोदाम तिराहे पर नवनिर्मित LED एडवर्टाइजमेंट डिस्प्ले का शुभारंभ किया। इस नई सुविधा से कस्बे को आधुनिक स्वरूप देने के साथ ही आम जनता तक जरूरी सूचनाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने कहा कि बढ़नी तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। नगर को सुंदर, स्वच्छ और आधुनिक बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि LED डिस्प्ले लगने से कस्बे की सुंदरता में वृद्धि होगी और लोगों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस डिस्प्ले के माध्यम से जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं, सरकारी योजनाओं और अन्य उपयोगी जानकारियों का प्रसारण किया जा सकेगा। इससे नगरवासियों तक आवश्यक सूचनाएं पहुंचाने में सहूलियत होगी।

कार्यक्रम के दौरान पंडित दिलीप पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन कराया। शुभारंभ के मौके पर सभासद निजाम अहमद, रजीउद्दीन, अनिल अग्रहरि, निसार अहमद, मनोज गोयल, रामधनी मौर्या, कन्हैया मित्तल, राजेश्वर सिंह, श्याम प्रकाश अग्रहरि, हेमंत अग्रहरि, रामराज कन्नौजिया, लल्लू रौनियार, रामू, मकसूद अहमद, सचिन मित्तल और सफाई नायक पट्टू मौजूद रहे।

Author: Vikas News
Post Views: 202





