‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : बढ़नी कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विनय अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने तथा समाज में एकता, सेवा और समरसता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विनय अग्रहरि ने महाराजा अग्रसेन के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के विचार आज भी समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने, आपसी मतभेदों को दूर करने और एकता के सूत्र में बंधने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब सभी लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। महाराजा अग्रसेन का जीवन समाज में समानता, सहयोग और परस्पर सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में आपसी भाईचारे और समरसता को बढ़ावा दिया जा सकता है।
इस अवसर पर राजकुमार अग्रहरि, गणेश अग्रहरि, संतराम अग्रहरि, सुभाष अग्रहरि, भैरव प्रसाद अग्रहरि, भोलेशंकर अग्रहरि, संजय मित्तल, सत्य प्रकाश अग्रहरि, कमलेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
Author: Vikas News
Post Views: 100





