प्रतिमा विसर्जन स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, विसर्जन मार्ग का लिया जायजा, चरगहवा घाट पर सुरक्षा प्रबंधों की जांच

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : आगामी दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ रवीश गुप्ता ने उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी और थानाध्यक्ष ढेबरुआ चंद्रकांत पांडेय के साथ बढ़नी कस्बे के चरगहवा घाट स्थित प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विसर्जन मार्ग का जायजा लेने के साथ ही घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रबंधों की स्थिति का भी आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रतिमा विसर्जन स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए सतर्कता बरतने पर जोर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मार्ग और घाट पर व्यवस्थाओं का सुचारु रहना आवश्यक है। इसके मद्देनजर संबंधित पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

प्रशासन की ओर से किए गए इस निरीक्षण का उद्देश्य विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक तैयारियों को समय से पूरा करने पर जोर दिया।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now