लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास विफल किया जाएगा : मणेन्द्र, शोहरतगढ़ में निकाला गया ‘वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च’, बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया गया संकल्प

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय पर ‘वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च’ निकाला गया। मार्च गड़ाकुल तिराहे से शुरू होकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया।

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ और ‘लोकतंत्र बचाना है, वोट बचाना है’ जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का गायन भी किया गया।

इस अवसर पर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को विफल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए समाजवादी पार्टी लगातार आंदोलनरत है। उन्होंने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और प्रत्येक नागरिक के वोट की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक पाठ किया गया। वक्ताओं ने सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक के मत का समान महत्व है।
मार्च के समापन पर कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरि नारायण यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शकील शाह, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अजय चौरसिया, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपाल फौजी, राकेश दूबे, घनश्याम यादव, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now