‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर मतदाता सूची और वोटों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।

विरोध प्रदर्शन से पहले सपा कार्यकर्ताओं ने शोहरतगढ़ कस्बे में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में मतों से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग को जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण है। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य जुबैदा चौधरी, वीरेंद्र तिवारी, हरिनारायण यादव, रामू यादव, विष्णु उमर, डॉ. अमित शर्मा, अनुज चौधरी, सूरज त्रिपाठी, आरिफ खान, नीरज चौरसिया, बलराम चौरसिया, हरिराम शर्मा, जावेद, रिजवान अहमद, गुड्डू सिंह, हरिद्वार, महबूब और कुलदीप मौर्य समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Vikas News
Post Views: 169







