प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला में बलरामपुर के सैकड़ों शिक्षक जुटे; सीएम योगी ने युवाओं से गायत्री परिवार के रचनात्मक अभियानों से जुड़ने का किया आह्वान

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
बलरामपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला में बलरामपुर जिले के सैकड़ों शिक्षकों, युवाओं एवं उनके परिजनों ने सहभागिता की। कार्यशाला में संस्कारयुक्त शिक्षा, शिक्षकों की सामाजिक भूमिका और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया गया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं का आह्वान किया कि वे अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से संचालित विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक अभियानों से जुड़कर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा और युवा शक्ति समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. चिन्मय पंड्या ने शिक्षकों की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा में संस्कारों के समावेश तथा राष्ट्र एवं समाज निर्माण में शिक्षकों के योगदान पर अपने विचार रखे। इस दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान एवं अभिनंदन भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. चिन्मय पंड्या एवं सरोजनीनगर, लखनऊ के विधायक राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, ‘युग निर्माताओं से युग ऋषि का आह्वान’ पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डॉ. चिन्मय पंड्या एवं गायत्री परिवार उत्तर जोन प्रभारी परमानंद द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यशाला में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय चतुर्वेदी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

बलरामपुर जिले के पचपेड़वा क्षेत्र से खेमराज चौरसिया, विजय कुमार वर्मा, शिवम उपाध्याय, विजय शंकर यादव, राकेश चौधरी, त्रियुगी नाथ पांडेय, धर्मेंद्र गुप्ता, राम अशोक यादव, अजय चौधरी, तेज बहादुर यादव, विक्रम बहादुर प्रजापति, विनोद कुमार वर्मा, नवल किशोर, कृष्ण कुमार पांडेय, वीर बहादुर एवं राजनाथ सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यशाला में सहभागिता की।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now