इटवा में PDA छात्र-नौजवान जागरूकता अभियान, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर छात्राओं से संवाद

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
इटवा, सिद्धार्थनगर : डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय, इटवा में समाजवादी छात्र सभा की ओर से PDA छात्र-नौजवान जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से शिक्षा, रोजगार, महिला सुरक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव अशोक पटेल रहे। अध्यक्षता समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर ने की। इस दौरान विशेष रूप से छात्राओं से उनके शैक्षिक भविष्य, रोजगार के अवसरों और महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सुझाव एवं विचार लिए गए।

मुख्य अतिथि अशोक पटेल ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार के दौरान संचालित कन्या विद्याधन, लैपटॉप वितरण और साइकिल वितरण जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने 1090 वूमेन पावर लाइन, डायल-100 और 108 एंबुलेंस सेवा का भी जिक्र किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक सहित छात्र-युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए वर्तमान सरकार की नीतियों पर सवाल किए।

समाजवादी छात्र सभा के जिला महासचिव कमरूज़्जमा खान ने कहा कि संगठन छात्र-छात्राओं के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संवाद और जागरूकता अभियान को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लैपटॉप वितरण और कन्या विद्याधन जैसी योजनाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में छात्राओं ने शिक्षा, रोजगार, महिला सुरक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। इस दौरान कई छात्राओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छात्र-नौजवानों के बीच जागरूकता एवं संवाद अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष बब्लू खान, मो. हारून खान, रमेश गुप्ता, श्याम कुमार यादव, रजत पांडेय, पवन कसौधन, कलाम हाशमी, अजहर खान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now