‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार चौराहा के पास शनिवार शाम एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में चर्चा फैल गई। मृतक की पहचान परिगवा निवासी रामरतन पुत्र सुंदर के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रामरतन नशे का आदी था और शनिवार सुबह से ही नशे की हालत में बाजार क्षेत्र में घूम रहा था। बताया गया कि वह पकड़ी बाजार स्थित शराब की दुकान के समीप काफी देर तक बैठा रहा। इस दौरान उसके पैर लड़खड़ाने की बात भी स्थानीय लोगों ने बताई।
शाम को उसका शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अपने साथ घर ले गए।
थाना प्रभारी शेषमणि पांडेय ने घटना की जानकारी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजन शव को घर लेकर चले गए हैं।
Author: Vikas News
Post Views: 201





