‘हाड़ा’ विकास सिंह
बढ़नी, सिद्धार्थनगर : राधाष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नगर पंचायत बढ़नी बाजार के वार्ड नंबर-2 स्थित मुड़िला खास (मिल कॉलोनी) की अस्थायी गौशाला में विशेष आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने अपनी धर्मपत्नी गीता देवी अग्रहरि के साथ गौशाला पहुंचकर विधि-विधान से गायों का पूजन-अर्चन किया।

पूजन के बाद चेयरमैन ने गायों को गुड़, केला, दाना और चारा खिलाकर गोसेवा की। राधाष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक परंपरा के साथ गौसेवा को प्रमुखता दी गई। इस दौरान गौशाला में मौजूद गायों की सेवा और देखभाल भी की गई।

कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सक डॉ. एस. गुप्ता, ऋषभ मोदनवाल, रामराज कन्नौजिया, बृजेश अग्रहरि और राजेश्वर सिंह समेत नगर पंचायत के कर्मचारी वीरेंद्र, सुरेश यादव, दिनेश, मुमताज अली और रवि सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Author: Vikas News
Post Views: 224





