‘हाड़ा’ विकास सिंह
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे छात्र-नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान के तहत समाजवादी छात्रसभा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्वर्गीय गौकरन सिंह दिनेश महाविद्यालय, शोहरतगढ़ में 75 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं नौजवानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद छात्र सेमेस्टर प्रणाली, फीस वृद्धि, पेपर लीक की घटनाओं तथा बढ़ती बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-नौजवानों की आवाज को मजबूती देने के लिए संगठन लगातार जागरूकता और सदस्यता अभियान चला रहा है।
सदस्यता अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को संगठन की नीतियों एवं छात्र हितों से जुड़े मुद्दों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेते हुए संगठन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर, जिला उपाध्यक्ष सूरज त्रिपाठी, जिला सचिव फैजान आलम, विधानसभा अध्यक्ष राहुल चौरसिया, दीपक, राम किशोर प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
Author: Vikas News
Post Views: 117





