पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ एवं प्रवचन कथा की तैयारियां पूर्ण

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
पचपेड़वा (बलरामपुर) : अखिल विश्व गायत्री परिवार पचपेड़वा एवं गैसड़ी के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम बैरिहवा में 13 से 15 जून तक आयोजित होने वाले राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ एवं प्रवचन कथा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है तथा गायत्री परिवार के कार्यकर्ता अंतिम तैयारियों में जुटे हुए हैं।
गायत्री परिवार एवं महिला मंडल की ओर से कलश शोभायात्रा के लिए कलश सजाने, देव मंच की भव्य सजावट तथा दीप यज्ञ की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। साथ ही क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार तीन दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण, नैतिक जागरण, आध्यात्मिक उत्थान एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर आधारित प्रवचन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, गैसड़ी विधायक राकेश यादव, पूर्व विधायक शैलेश प्रताप सिंह, गैसड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा, पचपेड़वा ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन को सफल बनाने में अंगद प्रजापति, अजय चौधरी, बृजलाल वर्मा, कृष्ण कुमार पांडेय, संजय कुमार जायसवाल समेत गायत्री परिवार के अनेक परिजन सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now