बढ़नी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों का सम्मान; नवरात्रि में बेहतर साफ-सफाई के लिए चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने भेंट किया मिठाई एवं अंगवस्त्र

SHARE:

सिद्धार्थनगर : बढ़नी नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने सफाई कर्मियों को मिठाई एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

बढ़नी नगर पंचायत के चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के दौरान नगर की साफ-सफाई के लिए सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए थे। सभी ने अच्छा काम किया। सभी ने दिन-रात मेहनत कर नगर की स्वच्छता व्यवस्था, चूनाकारी, लाइटिंग व्यवस्था को मजबूत किया।

उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वालों को सम्मानित करना जरूरी है। इससे उनका उत्साह बढ़ता है और दूसरे कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी सम्मानित सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमें अपने कर्मचारियों पर गर्व है कि उन्होंने पूरे नगर को साफ़ स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जिससे समाज में एक अच्छा संदेश गया।

कार्यक्रम में रामराज कन्नौजिया, ऋषभ मोदनवाल, पट्टूराम, महावीर, हरीश, विजय कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now