बढ़नी के तुलसियापुर में एक राष्ट्र-एक चुनाव पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन; आर्थिक बोझ कम करने, समय बचाने पर हुई चर्चा

SHARE:

सिद्धार्थनगर : बढ़नी ब्लॉक अंतर्गत के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन द्वारा एक राष्ट्र-एक चुनाव विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

एक साथ चुनाव कराने से संसाधनों की होगी बचत

स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन के जिला सह संयोजक अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि क्षेत्रीय संयोजक भूपेंद्र सिंह राणा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री भारत को विश्व गुरु के रुप में पुन: स्थापित करने के लिए सतत प्रयत्नशील है। एक राष्ट्र-एक चुनाव इस अभियान का एक अहम हिस्सा है। यदि देश में एक राष्ट्र-एक चुनाव की व्यवस्था लागू हो गई तो आर्थिक उन्नति से हमें कोई रोक नहीं सकता है। विभिन्न चुनावों में खर्च होने वाला धन बचेगा तो यह देश की तरक्की और नागरिकों के उन्नति में काम आएगा। एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान से भाजपा जन-जन को जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच देश और भारतीय लोकतंत्र के प्रति रचनात्मक और मजबूती देने वाली है, इसीलिए देश की जनता उनसे जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से संसाधनों की बचत होगी। इससे चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही बार-बार चुनाव से जनजीवन में आने वाली बाधाएं भी दूर होंगी।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया होगी मजबूत

जिला संयोजक उदयपाल वर्मा ने इस व्यवस्था को समय की मांग बताया। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे निर्णयों की जरूरत है। इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि बार-बार चुनाव से जनता और प्रशासन पर बोझ बढ़ता है। विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं। एक साथ चुनाव से देश में स्थिरता और सुशासन को बढ़ावा मिलेगा।

देश की एकता और विकास की दिशा में मजबूत कदम

जिला सह संयोजक अजय सिंह ने कहा कि यह सिर्फ चुनावी व्यवस्था का प्रस्ताव नहीं है। यह देश की एकता और विकास की दिशा में एक कदम है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान प्रधानाचार्य रवि शुक्ल, माधवेन्द्र मिश्र, दिनेश, आशाराम यादव, धन्नजय पाठक, अजय यादव, मयंक शुक्ल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now