सिद्धार्थनगर : जिले के भवानीगंज थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा पर गोंडा जिले के गौरा विधानसभा के भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने एक्सीडेंट के मामले में समझौता कराने के नाम पर 1.5 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती रेंज से की है।
गोंडा जिले के गौरा विधानसभा के भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने डीआईजी बस्ती को लिखे शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए लिखा है कि कुछ दिन पूर्व गोंडा ज़िले के गौरा के प्रधान अबरार अहमद के भाई इसराक अहमद, पप्पू और सलमान अपनी गाड़ी से सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज बाजार में कुछ सामान लेने गए थे। वहां उनकी खड़ी गाड़ी में कुछ बच्चे आकर टकरा गए। मौके पर भवानीगंज पुलिस पहुंची और गाड़ी सहित उन्हें थाने पर ले गई। मामले में दोनों पक्ष सुलह के लिए तैयार हो गए थे। सुलह के उन्होंने भी थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा से बात की थी। बावजूद इसके थानाध्यक्ष ने इन लोगों के साथ गाली गलौज करके पूरी रात थाने में बंद कर प्रताड़ित किया और समझौता कराने के नाम पर 1.5 लाख रुपया रिश्वत लिए। उन्होंने निष्पक्ष जांच पर उचित विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
भवानीगंज थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के ऊपर लगाये गए पूर्णतया सत्य है। पहले भी इनके ख़िलाफ़ कई शिकायतें मिलती रही हैं।
प्रभात कुमार वर्मा
विधायक, गौरा (गोंडा)
शिकायती पत्र के मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
बृजेश कुमार वर्मा
सीओ, डुमरियागंज




