Indo-Nepal Border Alart : डीएम, एसपी ने बढ़नी बॉर्डर पर गश्त कर मौजूदा हालात, सुरक्षा इंतजामों को परखा

SHARE:

सिद्धार्थनगर : पड़ोसी देश नेपाल में मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा को देखते हुए नेपाल से सटे सिद्धार्थनगर जिले को संवेदनशील घोषित कर इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। आला अधिकारी लगातार सीमा का निरीक्षण कर रहे हैं। बढ़नी बॉर्डर पर नेपाल से आने-जाने वाले नागरिकों की सघन चेकिंग की जा रही है। सीमा पर तैनात पुलिस, एसएसबी सहित भारतीय खुफिया एजेंसियों को प्रभावी चौकसी और गहन सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

कृष्णनगर इंस्पेक्टर ईश्वर लौडारी से नेपाल की ताजा स्थिति की जानकारी लेते डीएम व एसपी

सतर्क रहने व संदिग्धों पर पैनी निगाह रखने के निर्देश
गुरुवार की अपराह्न जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने नेपाल में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों, जेल ब्रेक आदि के दृष्टिगत बढ़नी बॉर्डर पर पहुंचकर पैदल गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। दोनों उच्चाधिकारियों ने कृष्णनगर के इलाका प्रहरी कार्यालय के मुखिया इंस्पेक्टर ईश्वर लौडारी से नेपाल की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्हें हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके बाद बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर आपसी समन्वय बढ़ाने, सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश सीमाई क्षेत्र में तैनात मातहतों को दिया।

एसएसबी के एसी संजय केपी से बॉर्डर सुरक्षा की स्थिति की जानकारी लेते डीएम व एसपी

बॉर्डर पार करने वालों की बारीकी से जांच पड़ताल के निर्देश, गांवों में सुरक्षा टीम गठित
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि बढ़नी बॉर्डर से सटे 5 गांवों में 8- 8 लोगों की ग्राम सुरक्षा विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु पूरी तरह तैयार है। पुलिस के अलावा 6 प्लाटून पीएसी भी सीमा पर तैनात की गई है, जो पुलिस के साथ पेट्रोलिंग भी कर रही है। बॉर्डर क्षेत्र में रहने वाले नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें, संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस या एसएसबी को दें।

बॉर्डर निरीक्षण के समय ये रहे मौजूद
इस दौरान एसडीएम शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्र एवं सीओ शोहरतगढ़ पवीन प्रकाश, एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट संजय केपी, एसओ ढेबरुआ नारायण लाल श्रीवास्तव, चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह के अलावा नेपाल (कृष्णानगर) के इंस्पेक्टर ईश्वर लौडारी, एसएसआई, एसआई आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now