इंडो-नेपाल के ककरहवा बॉर्डर पर दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों की संपन्न हुई बैठक; तस्करी रोकने और सीमा सुरक्षा बढ़ाने पर हुई चर्चा

SHARE:

सिद्धार्थनगर : इंडो-नेपाल के ककरहवा अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर स्थित सीमा शुल्क इकाई कार्यालय पर दोनों देशों की एजेंसियों मोहाना पुलिस, सीमा शुल्क इकाई कार्यालय ककरहवा, एसएसबी बीओपी ककरहवा तथा नेपाल पुलिस, एपीएफ नेपाल की एक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण करने पर चर्चा की गई।

सीमा शुल्क इकाई कार्यालय ककरहवा पर मोहाना थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई गोष्ठी में इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में हो रही तस्करी, मानव तस्करी, अवैध गतिविधियों, नकली मुद्रा और नशे के कारोबार पर रोक लगाने हेतु आपसी सहयोग और सूचना आदान-प्रदान पर जोर दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां समय-समय पर संयुक्त गश्त और निगरानी अभियान चलाकर सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई हो और खुफिया सूचना साझा करने की प्रक्रिया को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाया जाए।

गोष्ठी के माध्यम से दोनों देशों की एजेंसियों के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया गया, ताकि सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे। सभी अधिकारियों ने इस दिशा में निरंतर सहयोग करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान ककरहवा चौकी इंचार्ज एसआई वीरेंद्र यादव, एसएसबी बीओपी ककरहवा के असिस्टेंट कमांडेंट कैलाश दान, सीमा शुल्क इकाई गोरखपुर के असिस्टेंट कमिश्नर सुधीर त्यागी सहित नेपाल पुलिस के सीनियर सब इंस्पेक्टर आरबी थापा, एपीएफ नेपाल के इंस्पेक्टर राम कुमार आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now