नेपाल बॉर्डर पर कार में मिला 40 लाख रुपए कैश, SSB ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

SHARE:

सिद्धार्थनगर : नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे तीन पाकिस्तानी आतंकियों को लेकर इंडो-नेपाल बॉर्डर इलाकों में सख्ती बरती जा रही है। बॉर्डर पर लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। इस मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस रकम को अवैध रूप से नेपाल ले जाने की फिराक में थे। उनसे पूछताछ की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम लेकर कहां जा रहे थे।

सशस्त्र सीमा बल 50वीं वाहिनी बलरामपुर अंतर्गत के बढ़नी बीओपी के असिस्टेंट कमांडेंट संजय केपी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग बॉर्डर पार करने की फिराक में हैं। सूचना पर एसआई चुणमनी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अरुण सी येनारे, कांस्टेबल विक्रम सिंह, दिवाकर सिंह, तेजवीर सिंह, देश पाल सिंह की एक टीम का गठन कर बॉर्डर पिलर संख्या 567/1 के पास तैनात किया गया। इसी बीच नेपाल जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय मार्ग पर गोरखपुर से आती हुई एक हुंडई आई20 कार (यूपी32एचपी7925) को बॉर्डर पिलर संख्या 567/1 के पास रोककर जांच पड़ताल किया गया तो कार के अंदर एक बड़ी थैली में छिपाकर रखे पांच सौ रुपए के 8 हजार नोट यानि कुल 40 लाख रुपए बरामद हुए। कार सवार युवकों की पहचान अतुल कुमार सैनी पुत्र गुलाब चंद्र सैनी तथा मकसूद आलम पुत्र हाजी शाह आलम निवासी गोरखपुर के रुप में हुई। दोनों के पास से एक-एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। रुपयों से संबंधित कोई वैध कागजात व संतोषजनक जवाब न दे पाने के कारण हुंडई आई20 कार, दो मोबाइल एवं 40 लाख भारतीय रुपए को चालान कर राजस्व खुफिया निदेशालय गोरखपुर के सुपुर्द कर दिया गया।

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट 
एसएसबी की ओर इस कार्रवाई को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी है। इस कार्रवाई के बारे में असिस्टेंट कमांडेंट संजय केपी ने कहा कि इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी जवान पूरी मुस्तदी के साथ अलर्ट मोड पर हैं। किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सशस्त्र सीमा बल सतर्क एवं कटिबद्ध है।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now