ढेबरुआ पुलिस व एसएसबी ने 10.93 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार; बलरामपुर से लाकर नेपाल में बेचता था स्मैक

SHARE:

सिद्धार्थनगर : इंडो-नेपाल के बढ़नी बॉर्डर पर ढेबरुआ पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने 10.93 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

शोहरतगढ़ क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की सुबह बढ़नी चौकी प्रभारी एसआई अनिरुद्ध सिंह एवं एसएसबी 50वीं वाहिनी बलरामपुर के बढ़नी बीओपी इंस्पेक्टर उत्तम विश्वास के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों तथा गाड़ियों की जांच पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति बलरामपुर जिले की सीमा की तरफ से कुछ संदिग्ध सामना लेकर बढ़नी की तरफ पैदल आ रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई टीम ने हृदयनगर गांव के मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब में काले पन्नी में छिपाकर रखा 10.93 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान युवक की पहचान रमेश चौहान उर्फ विजय पुत्र रामबरन चौहान निवासी वार्ड नंबर 3 लोहियानगर, नगर पंचायत बढ़नी, थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर के रुप में हुई।

पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि वह लंबे समय से बलरामपुर जिले के पोखरवा बिशुनपुर निवासी दद्दन पासवान उर्फ काने से बड़े पैमाने पर स्मैक खरीद कर लाता था, और उसे नेपाल में ले जाकर बेजता था। बदले में उसे मोटा मुनाफा मिलता था।

रमेश चौहान के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 143/2025 की धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बढ़नी चौकी प्रभारी एसआई अनिरुद्ध सिंह, एसएसबी 50वीं वाहिनी बढ़नी के इंस्पेक्टर उत्तम विश्वास, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र प्रताप सिंह, अदनान शेख, कांस्टेबल मनीष चौधरी, कांस्टेबल नेमाडे पंकज प्रहलाद, उल्वप्पा तलवार, गौरी शंकर राव आदि शामिल रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now