हरितालिका तीज : विशेष भोज कार्यक्रम में सहभागी हुईं नेपाली महिलाएं; मेयर, उपमेयर, पूर्व मंत्री हुए सम्मिलित

SHARE:

नेपाल : नेपाल के कपिलवस्तु जिला अंतर्गत के उद्योग वाणिज्य संघ, कृष्णनगर के सभागार में सुपा देउराली महिला समूह द्वारा आगामी हरितालिका तीज के मद्देनजर दर खाने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने भारी संख्या में सहभागिता कर परंपरागत सामूहिक नृत्य और विशेष भोज किया।सुपा देउराली महिला समूह द्वारा कृष्णनगर नगर पालिका वार्ड 2 के सहकार्य से आयोजित तीज विशेष भोज (दर खाने) कार्यक्रम में सहभागी हुए मुख्यातिथि मेयर रजत प्रताप शाह ने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को तीज की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि यह हिंदू नारियों का विशेष पर्व है, जिसमें आस्था व परंपरा के साथ स्वतंत्रता और आनंद का अनोखा सम्मिश्रण होता है। उन्होंने स्वच्छ कृष्णनगर, स्वस्थ कृष्णनगर अभियान में सभी से सहयोग की अपेक्षा की।

भूतपूर्व मंत्री व वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वीरेंद्र कानोड़िया ने शुभकामना देते हुए कहा कि तीज पर्व जाति द्वारा मनाया जाता है जो अब विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहा है। अपने धर्म, संस्कृति से जुड़े रहना गर्व की बात है। उन्होंने कृष्णनगर को आदर्श क्षेत्र बनाए जाने की भी वकालत की।

उद्योग वाणिज्य संघ, कृष्णनगर के अध्यक्ष रितेश शर्मा, कृष्णनगर नगरपालिका की उपमेयर आरती चौधरी, शिवराज नगरपालिका की उपमेयर शिवकुमारी चौधरी, सशस्त्र प्रहरी बल, कृष्णनगर के डीएसपी तुला बहादुर चौधरी ने भी शुभकामना व्यक्त किया।शुभकामना आदान प्रदान कार्यक्रम के पश्चात नेपाली लोक गीतों पर महिलाओं व युवतियों ने झूम कर नृत्य किया। नृत्य का क्रम देर शाम तक चलता रहा, तदुपरांत विशेष भोज (दर खाने) शुरु हुआ। दर खाने में लोगों ने कतारबद्ध होकर बेहद शालीनता से सहभागिता की। उक्त कार्यक्रम में आयोजक समूह की सविता उपाध्याय, रेनू शर्मा, राहुल मोदनवाल आदि की विशेष सक्रियता रही।इस दौरान ब्रह्मानंद उपाध्याय, सुशील श्रीवास्तव, रविंद्र गुप्ता, मुक्तेश्वर मिश्र, संजय गुप्ता, सुनील कुमार मोदनवाल, बृजेश कुमार गुप्ता, शेखर वर्मा समेत वरिष्ठ पत्रकार अजय प्रताप गुप्त, विकास सिंह, की विशेष अतिथ्यता रही।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now