विहिप का 61वां स्थापना दिवस : बढ़नी में अखंड भारत के निर्माण का संकल्प, हिंदू एकता पर दिया जोर

SHARE:

सिद्धार्थनगर : नगर पंचायत बढ़नी बाजार के वार्ड नंबर दो मिल कॉलोनी स्थित मैरेज हॉल में विश्व हिंदू परिषद की बढ़नी प्रखण्ड इकाई द्वारा 61वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगठन की विशेष संगोष्ठी भी आयोजित हुई, जिसमें अखंड भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।

स्थापना दिवस संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत के मंत्री नागेंद्र ने कहा कि आज का समय हिंदू समाज के लिए चुनौतियों से भरा हुआ है। यदि हम संगठित नहीं हुए तो आने वाले समय में अनेक कठिनाइयों का सामना करना तय है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही समाज की मजबूती है, और इसके लिए हर स्तर पर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र बहुत ही संवेदनशील होता जा रहा है। इस तरफ विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भी हिंदू जनमानस को जागरुक करने का कार्य किया था, उन्होंने समाज को बताया की हमारी संस्कृति कितनी अच्छी है। डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने तत्कालीन हिंदू समाज का अध्ययन कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। 1940 में आरएसएस की जिम्मेदारी माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरु जी’ को दी गई। इस दौरान जहां जैसी जरुरत पड़ी, उसी के अनुसार संगठन खड़ा किया गया।

कुछ अप्रवासी भारतीयों के अंदर भारतीय संस्कार कैसे आएं इसके लिए काम शुरु किया गया और 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई। उन्होंने कहा कि कोई भी हिंदू पतित नहीं है सब सहोदर भाई। इस भावना से उनका सहयोग करने एवं उनकी संस्कृति को बचाने के लिए कार्य शुरू किया गया।इस अवसर पर नगर पंचायत बढ़नी बाजार के चेयरमैन सुनील अग्रहरि, विभाग मंत्री सुधाकर, विभाग संयोजक बजरंज दल अजय प्रताप यादव, जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, जिला मंत्री शिवाजी, जिला सहमंत्री जय प्रकाश, भान प्रताप सिंह, श्याम जायसवाल, संजय मित्तल, श्याम सलोने, मनीराम यदुवंशी, राजेश्वर सिंह, हेमंत अग्रहरि, शुभम गुप्ता, विराज सिंह आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now