भगवान श्रीकृष्ण का 5,252वां जन्मोत्सव : मथुरा समेत देश के तमाम मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचा भक्तों का हुजूम

SHARE:

Shri Krishna Janmashtami : ‘नन्द के आनंद भयो-जय कन्हैया लाल की…भारत सहित दुनिया के तमाम भक्त आज, 16 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण का 5,252वां जन्मोत्सव मना रहे हैं। इसके चलते मथुरा सहित देश के तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम दर्शन के लिए पहुंच रहा है।

चहुँओर उल्लास व उत्सव का वातावरण, भक्ति-भजनों की मधुर धुन और मुरलीधर की लीलाओं के स्मरण सभी के जीवन में नई उमंग लेकर आए, यह अभिलाषा है। प्रभु श्रीकृष्ण हमें न्याय, नीति, संतुलन, साहस और बुद्धिमत्ता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनका व्यक्तित्व हमें सिखाता है कि चाहे परिस्थितियां कितनी भी विपरीत हों, सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहना ही सच्ची जीत है। गीता में उनके द्वारा दिए गए उपदेश हमें जीवन की जटिलताओं को समझने और उनका सामना करने की शक्ति प्रदान करते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण का 5,252वां जन्मोत्सव मनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तर प्रदेश में मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- “सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की असीम शुभकामनाएं। आस्था, आनंद और उमंग का यह पावन-पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय श्रीकृष्ण।”

गुजरात में श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी पर द्वारकाधीश, डाकोर और शामलाजी सहित सभी मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान कृष्ण के दर्शन और पूजन- अर्चन के लिये पंहुच रहे हैं।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now