संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ की टहनी से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

SHARE:

सिद्धार्थनगर : चिल्हिया थाना क्षेत्र के धेन्सा गांव में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया। 19 वर्षीय विजय कुमार पुत्र सुकई का शव गांव के पूर्व बड़े पोखरे के पास आम के पेड़ की टहनी से लटका हुआ मिला। शव के पास ही उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली।

चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम धेन्सा निवासी सुकई ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे उनका बेटा विजय घर पर खाना खाने के बाद मोबाइल में गेम खेल रहा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह मोटरसाइकिल लेकर घर से निकल गया। सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि उसका शव पोखरे के पास पेड़ से लटक रहा है। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि शव घुटनों के बल नीचे रखी मौरंग पर झुका हुआ था। गले में मृतक के बेल्ट और शर्ट को मिलाकर कसाव किया गया था, जो टहनी से बंधा था। शरीर और सिर पर चोट के निशान तथा खून के धब्बे मौजूद थे।

मृतक के पिता सुकई ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now