‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शोहरतगढ़ स्थित सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी स्मृतियों को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का संघर्ष, उनकी समाजवादी विचारधारा और गरीबों, किसानों, नौजवानों तथा वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किया गया योगदान सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेताजी के विचार और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में छात्रसभा अध्यक्ष विष्णु उमर, जिला सचिव रामू यादव, नागेश्वर मिश्र, ब्राह्मण सभा अध्यक्ष रामस्वरूप पांडेय, गुड्डू सिंह, गोलू, राजू पांडेय, विजय गुप्ता, अली अहमद आदि उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
Author: Vikas News
Post Views: 107





