एसएसबी ने बढ़नी में कार से 80 किलो तंबाकू किया बरामद, युवक गिरफ्तार; नेपाल ले जाया जा रहा था तंबाकू

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : भारत-नेपाल सीमा के बढ़नी क्षेत्र में एसएसबी 50वीं वाहिनी बलरामपुर की बढ़नी बीओपी के जवानों ने एक मारुति वैन से नेपाल ले जाया जा रहा 80 किलोग्राम तंबाकू बरामद किया। कार्रवाई के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया। बरामद तंबाकू, वाहन और आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय बढ़नी के सुपुर्द कर दिया गया।

एसएसबी के अनुसार, बढ़नी बीओपी के असिस्टेंट कमांडेंट संजय केपी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए तंबाकू की खेप नेपाल ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक प्रियंका यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने मुड़िला-धनौरा बुजुर्ग मार्ग पर निगरानी शुरू कर दी।
इसी दौरान मुड़िला की ओर से धनौरा बुजुर्ग की तरफ जा रही सफेद रंग की मारुति वैन को मिल कॉलोनी के पास एसएसबी जवानों ने संदेह के आधार पर रोक लिया। वाहन चालक से पूछताछ के बाद जवानों ने वैन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में चार बोरियां बरामद हुईं।
बोरियों को खोलकर जांच करने पर उनमें तंबाकू भरा मिला। वजन कराने पर कुल 80 किलोग्राम तंबाकू पाया गया। जवानों ने चालक से तंबाकू के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
नेपाल के बगही गांव ले जाने की बात कबूली
एसएसबी की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मुड़िला गांव से तंबाकू लेकर नेपाल के कपिलवस्तु जिले के बगही गांव जा रहा था। इसके बाद जवानों ने 80 किलो तंबाकू और मारुति वैन संख्या यूपी 32 एफए 6213 को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कस्टम कार्यालय को सौंपा गया आरोपी और सामान
गिरफ्तार युवक की पहचान राधेश्याम अग्रहरि (28) पुत्र जगन्नाथ प्रसाद अग्रहरि, निवासी भगवानपुर खादर, पोस्ट भगवानपुर, थाना पचपेड़वा, जिला बलरामपुर के रूप में हुई है।
एसएसबी ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बरामद तंबाकू, मारुति वैन और गिरफ्तार आरोपी को कस्टम कार्यालय बढ़नी के सुपुर्द कर दिया।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now