एफएलएन व एनसीईआरटी आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन, 81 शिक्षक व शिक्षामित्रों ने लिया प्रशिक्षण, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : ब्लॉक संसाधन केंद्र उसका बाजार में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों के लिए आयोजित एफएलएन (बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान) तथा एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तक आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण के चौथे बैच का सोमवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान संदर्भदाता एआरपी आरके सिंह, बालगोविंद पटेल, अमित मणि त्रिपाठी, नरेंद्र यादव एवं संगीता श्रीवास्तव ने शिक्षकों को बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान के साथ एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तक आधारित शिक्षण विधियों तथा भारतीय ज्ञान प्रणाली की जानकारी दी।

प्रशिक्षकों ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2023 के आलोक में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कक्षा शिक्षण में अपनाई जाने वाली सुनियोजित रणनीतियों के बारे में बताया।
प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वर्तमान शैक्षिक सत्र में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित कक्षा चार की भाषा, गणित एवं अंग्रेजी की नवीन पाठ्य पुस्तकों ‘वीणा’, ‘गणित मेला’ एवं ‘संतूर’ की विषयवस्तु से शिक्षकों को परिचित कराना है। इसके अलावा कक्षा चार एवं पांच में नवीन संदर्शिका आधारित भाषा एवं गणित शिक्षण की प्रभावी नीतियों तथा बुनियादी भाषा और संख्या ज्ञान को विकसित करने की विधियों की जानकारी दी गई, ताकि शिक्षक बच्चों को अधिक प्रभावी एवं सहज तरीके से पढ़ा सकें। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न रोचक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण विधियों का भी प्रस्तुतिकरण किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के 81 शिक्षक एवं शिक्षामित्रों ने प्रतिभाग किया।
समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक एवं शिक्षामित्र प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं तकनीकों का विद्यालय में प्रभावी ढंग से उपयोग करें और बच्चों के सर्वांगीण विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि कक्षा शिक्षण के दौरान विषयवस्तु को रोचक एवं गतिविधि आधारित बनाया जाए तथा निर्धारित समय पर बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन भी किया जाता रहे।
इस अवसर पर शिवपाल सिंह, शिवाकांत दुबे, मनोज कुमार, रश्मि श्रीवास्तव, नुसरत मिर्जा, तरुणलता, प्रतिभा सिंह, इंद्रजीत यादव, अवनींद्र बहादुर सिंह, रामसेवक गुप्ता, रंजना वर्मा, निर्मला देवी सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षामित्र मौजूद रहे।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now