‘हाड़ा’ विकास सिंह
नेपाल : रोल्पा जिले के थावांग गांव पालिका-1 स्थित जलजला क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रुकुम पूर्व से जलजला की ओर जा रही यात्रियों से भरी एक बोलेरो जीप (लु1जे 4167) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 8 सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई।
इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी यात्री बैसाख पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेले में शामिल होने जा रहे थे।

घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी वीरेंद्र वीर विश्वकर्मा ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

Author: Vikas News
Post Views: 410




