शोहरतगढ़ के बाणगंगा नदी में मिला अज्ञात महिला का शव ; जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बाणगंगा नदी में शनिवार की दोपहर एक अज्ञात महिला का शव उतारता हुआ मिला है। शोहरतगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, उसकी पहचान कराने में जुटी हुई है।शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बाणगंगा नदी बैराज से लगभग सौ मीटर की दूरी पर शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों ने नदी में उतारता शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर भेज दिया। पुलिस ने शव की पहचान करने का भरसक प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। मृतका की मौत कैसे हुई ? कहां की रहने वाली है ? इन सब पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now