उसका बाजार में निकला RSS का पथ संचलन, भारत माता के जयघोष से गूंजा नगर; स्वयंसेवकों को राष्ट्रसेवा का कार्य निरंतर जारी रखने का आह्वान : राजीव नयन

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
उसका बाजार (सिद्धार्थनगर) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से सोमवार को विजयादशमी उत्सव के अवसर पर उसका बाजार में पथ संचलन निकाला गया। गणवेशधारी स्वयंसेवकों के अनुशासित संचलन से नगर का वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस दौरान भारत माता के जयघोष से नगर के प्रमुख मार्ग गूंज उठे।
पथ संचलन का शुभारंभ पीडब्ल्यूडी डाक बंगले से हुआ। यहां से स्वयंसेवक तिरंगा तिराहा, परती स्थित पानी की टंकी, उसका बाजार पड़ाव, नवीन सब्जी मंडी और स्टेशन रोड होते हुए उसका थाना पहुंचे। इसके बाद संचलन निर्धारित मार्ग से वापस पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ।

राष्ट्रसेवा और राष्ट्रीय मूल्यों पर दिया जोर
समापन अवसर पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि संघ की स्थापना के 101 वर्ष पूरे हो चुके हैं। स्वयंसेवकों के संकल्प, समर्पण और निरंतर प्रयासों से राष्ट्रसेवा का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति समर्पण संघ के कार्यों का प्रमुख आधार है।
उन्होंने स्वयंसेवकों से हिंदू समाज में एकता, राष्ट्र की रक्षा और भारत का वैभव बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना सभी का दायित्व है। भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारे और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला प्रचारक राघवेंद्र, जिला सह कार्यवाह मनोज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, बालमुकुंद त्रिपाठी, राज नरायन, देवी प्रसाद, मदन सिंह, फतेबहादुर सिंह, आशीष शुक्ल, सुरेंद्र पाण्डेय, पवन पांडेय, रोहित बरनवाल, पवन उपाध्याय, मनीष पाण्डेय, सत्य प्रकाश राही, हरिशंकर सिंह, राम सेवक गुप्ता, राहुल दूबे, विशाल अग्रहरि, सत्य प्रकाश वर्मा, राजू जायसवाल, आशीष जायसवाल, व्यास दूबे आदि मौजूद रहे।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now