बढ़नी में श्रद्धा के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, रामायण पाठ के बाद हुआ मिष्ठान वितरण

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय, बढ़नी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही रामायण पाठ का आयोजन कर उनके जीवन, विचारों और आदर्शों को याद किया गया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने उपस्थित लोगों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया।
इस अवसर पर ऋषभ मोदनवाल, रामराज कन्नौजिया, बृजेश अग्रहरि, राजेश्वर साह, संतोष, सफाई नायक आज्ञाराम, चंद्रप्रकाश, राजू वाल्मीकि, भीमसेन, जगदीश, सेवालाल, मकसूद आलम, मुमताज अली, मनोज, भगौती और दीप सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now