पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
पचपेड़वा (बलरामपुर) : आगामी 23 से 27 दिसंबर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के उद्देश्य से गायत्री परिवार के सदस्यों ने स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ, पचपेड़वा में बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
बैठक का आयोजन नगर के वरिष्ठ व्यवसायी एवं समाजसेवी जगदम्बा प्रसाद अग्रवाल की पहल पर किया गया। इसमें महायज्ञ के साथ बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने तथा आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी’ अभियान को प्रभावी रूप देने पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने, मंच की साज-सज्जा, श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था तथा आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और जिम्मेदारियों के उचित निर्धारण पर भी जोर दिया।
गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन अंगद प्रजापति, नानक चंद अग्रवाल एवं ट्रस्टी संजय जायसवाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मानव में देवत्व का जागरण, धरती पर स्वर्ग जैसा वातावरण निर्मित करना, आने वाली पीढ़ियों को संस्कारित करना तथा पर्यावरण को निर्मल बनाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, सकारात्मक विचारों और जनजागरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now