विधायक विनय वर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बांटी साड़ियां, पत्नी बबीता वर्मा के साथ किया सम्मानित

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : जिले के बढ़नी क्षेत्र के ग्राम खैरहनिया स्थित नेहरू उत्तर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मान में साड़ी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा अपनी पत्नी बबीता वर्मा के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बढ़नी और इटवा ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को साड़ियां और मिठाइयां वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान आंगनबाड़ी कर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई।

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के पोषण, विकास और प्रारंभिक देखभाल के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में भी अहम भूमिका निभाती हैं। उनके प्रयासों से सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि समाज के विकास में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का योगदान सराहनीय है। उनके समर्पण और मेहनत को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है। विधायक ने सभी आंगनबाड़ी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दल सिंगार दुबे, योगेंद्र पांडेय, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ गोरक्ष क्षेत्र के सहसंयोजक प्रदीप कमलापुरी, रामदास मौर्य, विष्णु सिंह, अनिल मिश्रा, रत्नेश सोनी, विशाल सिंह, अशोक कुमार, विवेक गुप्ता, मयंक शुक्ला, संतराम अग्रहरि, मनोज सोनी सहित ढेबरुआ थाना अध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय, सीडीपीओ बढ़नी रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now