ढेबरुआ पुलिस ने 15.92 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : ढेबरुआ पुलिस ने 15.92 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार, 24 अक्टूबर को ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी-पचपेड़वा मार्ग पर घरुआर पुलिया के पास थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शिन्टू (24), पुत्र लाल बहादुर, निवासी लालनगर सिपहिया, थाना तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 15.92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया।
इस मामले में ढेबरुआ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 148/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई में थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय, उपनिरीक्षक राजाराम यादव, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार यादव तथा कांस्टेबल प्रबल कुमार और अरविंद यादव शामिल रहे।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now