‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ क्षेत्र के चिल्हिया स्थित दिनेश नगर में पूर्व मंत्री स्व. दिनेश सिंह की 17वीं पुण्यतिथि पर विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उनके सुपुत्र एवं सपा नेता उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पहुंचकर पूर्व मंत्री के योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी चिंतक एवं बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्र ने कहा कि महापुरुष कभी मरते नहीं, बल्कि अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से अमर हो जाते हैं। स्व. दिनेश सिंह ने आजीवन गरीबों, शोषितों और मजलूमों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। जनसेवा और संघर्ष के प्रति उनका समर्पण सदैव लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

विशिष्ट अतिथि डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि दिनेश सिंह संघर्षों के नेता थे और उनका पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा। उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के हित में कार्य करने की आवश्यकता है।

वहीं, विशिष्ट अतिथि एवं बस्ती सदर विधायक तथा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि स्व. दिनेश सिंह गरीबों के मसीहा थे। जनता ने उन्हें विकास पुरुष की उपाधि से नवाजा था। उन्होंने अपने कार्यों और जनसेवा के माध्यम से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।

कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लेकर पूर्व मंत्री स्व. दिनेश सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष, जनसेवा तथा विकास कार्यों को याद किया।
हजारों लोगों की रही मौजूदगी
श्रद्धांजलि सभा में सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, कमरुज्जमा खान, मुरलीधर मिश्र, विभा शुक्ला, मोनू दुबे, हरिनारायण यादव, रामू यादव, फरहान खान, इंद्रासना त्रिपाठी, इंजीनियर रामफेर यादव, कमाल खान, सागर पाठक, खुर्शीद खान, जय प्रताप यादव, विष्णु उमर, जावेद खान, मो. हारुन खान, सूरज त्रिपाठी, अनीता द्विवेदी, धीरू तिवारी, रामस्वरूप पांडेय, गुड्डू सिंह, सुदीप सिंह, नागेश्वर मिश्र, कमलेश दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

Author: Vikas News
Post Views: 165





