दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर बढ़नी में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

SHARE:

‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में शनिवार को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ और थानाध्यक्ष ढेबरुआ के साथ बढ़नी कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी लोग आपसी सद्भाव और सहयोग के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाएगी, ताकि आमजन बिना किसी भय के धार्मिक आयोजन और उत्सव में शामिल हो सकें।
अधिकारियों ने क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुलिस की इस पैदल गश्त का उद्देश्य असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।
Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पचपेड़वा में राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, दिसंबर में होगा पांच दिवसीय आयोजन; बौद्धिक वर्ग, पत्रकार, शिक्षक, छात्र, किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ संस्कारवान पीढ़ी निर्माण पर रहेगा विशेष जोर

error: Content is protected !!

Follow Us Now