‘हाड़ा’ विकास सिंह
सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी ब्लॉक अंतर्गत जमधरा गांव में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में PDA चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान PDA स्वाभिमान एप के माध्यम से समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

चौपाल में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर बीएलए के सहयोग से घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाने तथा पार्टी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में संगठन विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

मुख्य अतिथि मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर 400 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कार्यक्रम में शोहरतगढ़ विधानसभा के लिए नामित एवं समाजवादी पार्टी द्वारा प्रशिक्षित भुवनेश्वर पटेल ने कार्यकर्ताओं को PDA स्वाभिमान एप की जानकारी देते हुए सदस्यता प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

चौपाल की अध्यक्षता विधानसभा महासचिव महबूब आलम ने की। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुरलीधर मिश्रा, जोनल प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा शकील शाह, प्रदेश सचिव हरिनाथ यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गोपाल फौजी, छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव अजय चौरसिया, सेक्टर प्रभारी रामसेवक यादव, राकेश गौतम, विशाल बारी, अमित यादव, प्रेमचंद्र, अमीन प्रसाद चौरसिया, डॉ. रामनरेश आदि उपस्थित रहे।
Author: Vikas News
Post Views: 199





