BJP के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले विधायक विनय वर्मा, विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

SHARE:

सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान विनय और नबीन के बीच विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

विधायक विनय वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा है शोहरतगढ़ की जनता की तरफ से भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को पुष्पगुच्छ भेंटकर और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया तथा उनके प्रति शुभेच्छा प्रदान की। कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को समय प्रदान करने और अभिनंदन स्वीकार करने के लिए विधायक विनय वर्मा ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पूरे देश और उत्तर प्रदेश में भाजपा का संगठन और ज्यादा सुदृढ़ होगा। संगठनात्मक क्षमता, कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण और देशहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते नितिन नबीन जन-जन तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाने का काम करेंगे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now