हिंदू समाज का विजगीषु पर्व है विजयादशमी : राजीव नयन; 7 अक्टूबर को बढ़नी कस्बे में होगा पथ संचलन

SHARE:

सिद्धार्थनगर : विजयादशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बढ़नी कस्बे के श्रीराणी सती दादी मंदिर में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन करके राष्ट्र रक्षा में अपने शक्ति का समर्पण करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सिद्धार्थनगर के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि विजयादशमी का पर्व भारतीय समाज और परंपरा में एक विजगीषु पर्व है। जिस पर सभी स्वयंसेवक अपने शस्त्र का पूजन करते हैं। इस बार की विजयादशमी विशेष है, क्योंकि संघ अपनी स्थापना का 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है और शताब्दी वर्ष पर संघ समाज में पंच प्रण द्वारा सकारात्मक परिवर्तन हेतु वृहद संपर्क अभियान करेगा।

7 अक्टूबर को बढ़नी कस्बे में होगा पथ संचलन
आगामी 7 अक्टूबर को संघ शताब्दी वर्ष पर एक भव्य पथ संचलन बढ़नी में निकलेगा, जिसकी तैयारी हेतु स्वयंसेवकों ने दिन रात एक कर दिया है।

इस दौरान ये रहे उपस्थित
शस्त्र पूजन कार्यक्रम में जिला संघचालक गोकुल गोयल, खंड संघचालक अजय जायसवाल, खंड सहसंघचालक अजय प्रताप गुप्त, खंड कार्यवाह डॉ. राजन उपाध्याय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनीत कमलापुरी, प्रमोद पाठक, विजय पांडेय, सुरेश मोदनवाल, सचिन गोयल, कुशल गुप्ता, प्रदीप कसौधन, आलोक मद्धेशिया, सुखदेव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now