Viral Video : दुकान से बल्ब चोरी करने के आरोपी को पीटा, लोगों ने थूक चटवाया

SHARE:

सिद्धार्थनगर : ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर एक दुकान से बल्ब चोरी करने के आरोपी को पीटकर थूक चटाने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर रविवार को एक मोटर पार्ट्स की दुकान में एक युवक अपनी बाइक सही करवाने पहुंचा। उसने दुकानदार से पीने के लिए पानी मांगा। दुकानदार ने अंदर रखे पानी के जार से पीने के लिए कहा। युवक ने पानी पीने के बाद दुकान में से एक बल्ब अपनी जेब में रख लिया, जिसे कुछ लोगों ने देख लिया। उसकी तलाशी ली गई तो बल्ब उसके पास मिला, तो लोगों ने उसे पीटना शुरु कर दिया। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होना शुरु हो गया। वायरल वीडियो में कुछ युवक उससे थूककर चाटने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। हालांकि बाद में चौराहे के कुछ दुकानदार व संभ्रांत लोगों के समझाने पर बिना पुलिस को सूचना दिए उसे छोड़ दिया गया।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now