अपनी प्रतिभा और कौशल का उपयोग कर खुद का व्यवसाय शुरु करें विद्यार्थी; कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में बोलीं जिला सेवायोजन अधिकारी

SHARE:

बलरामपुर : छात्रों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें सरकारी योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जिला सेवायोजन अधिकारी मीता के द्वारा स्टार वर्ड्स पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया।

कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सेवायोजन अधिकारी मीता, एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर के प्रो. शिव चंद पांडेय, कवि डॉ. ओम प्रकाश मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिला सेवायोजन अधिकारी मीता ने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अपनी प्रतिभा और कौशल का उपयोग करके खुद का व्यवसाय शुरू करें या नौकरी ढूंढें, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें और समाज में योगदान दे सकें। जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया जो युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण या वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं। उन्होंने विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी, जिससे छात्र अपने चुने हुए क्षेत्र में निपुण हो सकें और बेहतर रोजगार पा सकें। विद्यार्थियों को समझाया गया कि वे किस प्रकार अपने विचारों को व्यवसाय में बदल सकते हैं और खुद का मालिक बन सकते हैं।

एमएलके पीजी कॉलेज के प्रो. शिव चंद पांडेय ने सफल व्यक्तियों की कहानियाँ सुनाकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। जो स्वयं सहायता समूह से जुड़कर या कोई छोटा व्यवसाय शुरू करके आत्मनिर्भर बना है।

कवि ओम प्रकाश मिश्र ने छात्रों को उनके करियर पथ चुनने और उचित मार्गदर्शन के टिप्स बताए।

स्टार वर्ड्स पब्लिक स्कूल, तुलसीपुर के प्रबंधक विनोद सिंह कलहंस ने अतिथियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित करते हुए कहा कि युवाओं को समाज का एक सक्रिय और जिम्मेदार सदस्य बनना होगा, आत्मविश्वास और स्वाभिमान की भावना जागृत कर एक सफल और स्वावलंबी भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं।

इस अवसर पर शिक्षक आर डब्लू फर्नांडिज, सतीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Vikas News
Author: Vikas News

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now